बेतिया – गौनाहा:– *फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज आज दुसरा दिन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ खेल जगत में कैरियर बनाएं युवा :- जिप अध्यक्ष
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत सेमरी के ग्राउंड पर फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को किया गया । जिसमे जिला परिषद् अध्यक्ष ने अपने संबोधन मे बताया कि इस क्षेत्र मे युवा खिलाड़ी के पास खेल के क्षेत्र मे अपार संभावनाएं बनी हुई है ।
जिला परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल ने कहा कि हर वार्ड में खेल के युवा प्रतिभाओं की कमी नही है इनके पास सफलता के अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का आह्वाहन किया व रविवार को प्रखंड के रुपौलिया पंचायत के सेमरी डुमरी गांव के सेमरी स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अपने संबोधन में बोल रहे थे। उन्होंने खेल में खिलाड़ियों की युवक संघ की ओर से आयोजित आयोजन करने के लिए संघ के अध्यक्ष दिवाकर पटवारी एवं सचिव अरुण पटवारी को धन्यवाद दिया।
उद्घाटन मैच रामनगर व मदरहनी के बीच खेला गया इसके लिए मैच रेफरी मोहम्मद जहीर रहे। इस मौके पर वरिष्ठ अतिथि के रुप में गौनाहा थाना की एसआई राकेश कुमार, विजय यादव, सरपंच संपूर्ण यादव, रुद्रदेव तिवारी, विजय बहादुर, सुदामा पासवान, मोहम्मद आसिफ, नागेश्वर पटवारी, रामचंद्र महतो आदि मौजूद रहे।




Recent Comments