सारण :गुजरात व हिमाचल में भाजपा की जीत पर अमनौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी
अमनौर /सारण
गुजरात व हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर अमनौर में स्थानीय विधायक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए लोगों के बीच मिठाईयां बांटी. जहाँ एक ओर अपने आवास जगदेव सिरिसियां गांव में चुनाव का परिणाम जानने के लिए सुबह से ही उनके समर्थकों का जुटान लगा था. सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत की खबर मिलते ही विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर अपने समर्थकों के बीच मिठाईयां बांटी. कहा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा का विकास के कारण आज पुरे देश भागवा के रंग में रंग गया है. उक्त मौके पर आनंद कुमार, निर्मल पाण्डेय, अच्छे लाल मुसहर, तारकेश्वर ठाकूर, विनोद राम, दिलीप मांझी, सतपाल मांझी पूर्व मुखिया राजकुमार पंडित आदि लोग शामिल थे. वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सांसद राजीव प्रताप रुडी के आवास पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटी.




Recent Comments