भाजपा जीतती नहीं, EVM से जबरन जितायी जाती है!
राकेश फौजदार की विशेष रिपोर्ट 
9 अप्रैल को मध्य प्रदेश के अटेर विधानसभा का उप चुनाव है.देश में पहली बार वहाँ वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का उपयोग होगा.आज मशीन का डेमो देते समय कोई भी बटन दबाने पर हमेशा बीजेपी को ही वोट जाता दिखा.पत्रकारों ने सवाल उठाये तो वहां मौजूद राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने पत्रकारों को धमकी दी कि अगर यह खबर दिखाई तो जेल भिजवा दिया जाएगा।वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल मतलब पर्ची वाली ईवीएम!इस स्टेटस के बाद जो वीडियो दिखा उसमें कहा जा रहा कि थाने में बिठा देंगे, फिर आप जानते हैं क्या होगा)
मध्यप्रदेश में EVM मशीनों का हुआ पर्दाफ़ाश…. पत्रकारों के सामने VVPAT की टेस्टिंग कराते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सलीना सिंह ने जिस भी बटन को दबाया, पर्ची बीजेपी की ही निकली । उन्होंने पत्रकारों को कहा कि ध्यान रहे ये बात मीडिया में नहीं आना चाहिए नहीं तो मैं जेल में डाल दूंगी। सीधे सुप्रीम कोर्ट को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए । ज्ञात रहे 9 तारीख को भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र मतदान होना है मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है