​*मधेपुरा:- इंटरमीडिएट के सभी संकायों के रिजल्ट खराब आने से मुरलीगंज के छात्रों ने किया सड़क जाम*
👈प्रणव वर्मा”दैनिक खोज खबर”मुरलीगंज, मधेपुरा👉
इंटरमीडिएट का खराब रिजल्ट आने से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को सहरसा – पूर्णिया एनएच 107 को गोशाला चौक के पास घंटों जामकर जोड़दार प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि इस बार परीक्षा परिणाम बहुत ही खराब दिया गया है। जिस वजह से काफी छात्र – छात्रा अाहत हैं। 

 छात्रों ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से 12 वीं काॅपी पूनः जांच कराने की माँग कर रहे थे। साथ ही कहा कि परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं आने से छात्र आहत में है। छात्र संघ के छात्रों के नेतृत्व में मुख्य मार्ग पर शिक्षा मंत्री और सूबे के मुखिया के विरूद्ध विरोधी नारे भी लगाये गये।साथ ही कहा इस तरह का रिजल्ट अाना जांच का विषय बनता है। अगर परीक्षा परिणाम में संशोधन नहीं किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। जाम रहने से चिलचिलाती धूप में राहगीर परेशान हो रहे थे ।प्रशासन द्वारा पहुँचने पर जाम छुड़वाया गया ।
मौके पर भाषकर यादव , सुभाष कुमार यादव , दुर्गेश कुमार मनोज , गौतम कुमार,  पप्पू साह , अमित कुमार, प्रिंस कुमार, रिपू वर्मा ,  अविनाश कुमार,समाजसेवी अमित यादव, मनिष कुमार, रोविन्स कुमार, गुरू कुमार , राहुल राज , राॅकी सिंह, ओम कुमार, लालदेव पासवान , अमित कुमार , मो.खालीद, दिलीप कुमार, प्रीतम कुमार , विशाल भारती , दानिश  , अवधेश कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।