नौतन:- 1051 कुंवारी कन्याओ द्वारा निकाली गई   कलश यात्रा 

नौतन:- 1051 कुंवारी कन्याओ द्वारा निकाली गई   कलश यात्रा 

दैनिक खोज खबर नौतन प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :- नौतन (बेतिया) प्रखंड के गहीरी पंचायत सरेया जागीरी टोला शिव मंदिर प्रांगण मे भव्य सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे  1051 कवारी कन्याओ के द्वारा सोमवार को कलश यात्रा निकालकर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। जो की जागीरी टोला शिव मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा गहीरी बाजार होते हुए त्रिभुआन घाट पहुँचकर कलश पूजन कर कशल मे जल लेकर पुनः यज्ञमंडप करखाना शिव मंदिर जागीरी टोला मे पहुँचकर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस यज्ञ के आचार्य राजन बाबा ने बताया कि सनातन धर्मो मे यज्ञ का बड़ा ही महत्व है ।

जिस क्षेत्र मे यज्ञ होता है, वहा सुख और शांति सदा बनी रहती है । वही मुख्य अतिथि  समाजसेवी  मधुसूदन दूबे ने बताया कि यह यज्ञ तीन पंचायत के सभी लोगो के सहयोग से किया जा रहा है। यज्ञ करने और कराने से लोगो धर्म के प्रति आस्था जागृत होती है । इस यज्ञ के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव अमर यादव, संयोजक विश्वनाथ प्रसाद, तथा सहयोगी गुड्डू पाठक, मनोज पाठक, सुरेश प्रसाद, मुकेश कुमार, परशुराम सिंह, बब्लू सिंह, सत्येंद्र शर्मा, तथा समस्त ग्रामीणो के सहयोग से यज्ञ का शुभारंभ किया गया है । कमिटी के द्वारा इस यज्ञ मे रामलीला, मौत कुआ, झूला, आदी छोटे बड़े सभी खेलो का व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है । इस यज्ञ की पूर्णाहूति  26 मई को होगी ।।