नौतन:- रामनवमी के अवसर पर उमड़ी भक्तो की भीड़
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की कलम से लिखी गई खबरे :- सनातन धर्म के अनुयायीयो का मानना है कि त्रेतायुग के समय जब मृत लोक मे पाप बढ़ने लगा, तब भगवान् विष्णु ने स्वयं चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवमी के दिन अयोध्या के राजा दशरथ की रानी कौशल्या के गर्भ से जन्म लिये । इसी उपलक्ष्य मे सनातन धर्म के अनुयायी जगह-जगह मेले का आयोजन करते है । वही स्थानीय थाना क्षेत्र के जगह-जगह धार्मिक स्थलो पर मेले का आयोजन किया गया । जिसमे सबसे ज्यादा भक्तो भीड़ स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरीया पंचायत के श्यामपुर गांव मे स्थित मनोकामना देवी  ( सनकहियाॅ माई ) देवी स्थान पर भगवान् राम के जन्मदिन के अवसर पर भक्तो द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया गया । जिसमे लगभग पचास हजार भक्तो की उमड़ी भीड़ देखने को मिला । मेले मे तरह-तरह के  खेल तमाशे का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर  माता बहनो द्वारा अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ण होने के चलते बलिदान तथा देवी मनोकामना के उपर चढ़ावा चढ़ाया गया । साथ ही गाना बाजा के साथ मेले मे खूब चहल-पहल देखा गया । इस दौरान मंदिर कमिटी के अध्यक्ष श्री सूरेश दूबे तथा कोषाध्यक्ष श्री अनील दूबे जी ने बताया कि मेले मे शान्ति व्यवस्था कायम करने मे हमारे स्थानीय प्रशासन की काफी सराहनीय योगदान रहा है । इस मौके पर कमिटी के सभी कार्यकर्ताओ की मौजूदगी थी ।।