अमनौर।जदयू प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू का प्रखंड के निकटवर्ती क्षेत्र नौतन मठिया के पास जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. मालूम हो कि जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व मढौरा विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी रह चुके अल्ताफ आलम राजू को पार्टी ने प्रदेश सचिव के पद पर मनोयन किया है. प्रदेश सचिव बनने के बाद अल्ताफ आलम राजू का मढौरा विधानसभा क्षेत्र के भावलपुर व नौतन मठिया गांव में उनका जदयू कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा व फुल मालाओं से स्वागत करते हुए बताया कि प्रदेश सचिव बनने से पार्टी और मजबूत होगा. स्वागत करने वालो में पूर्व मुखिया मिथलेश सिंह, बीडीसी कन्हैया सहनी, जाहिर अहमद, रेयाज अहमद, फैयाज अहमद, जीयाउल हक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.