​*दरभंगा में आलोक प्रसंग मासिक पत्रिका का वार्षिकोत्सव संपन्न*
👈

कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा

👉
 दरभंगा के गंगा रेसीडेंसल सभा कक्ष में आलोक प्रसंग पत्रिका का वार्षिकोत्सव बिहार के प्रत्येक जिला से सम्मानित संवाददाताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई ।

जिसका विधिवत उद्घाटन उत्पाद अधीक्षक दरभंगा दीनबंधु ,संपादक आलोक आशीष ,वरीय पत्रकार शंभू देव झा ,संजय सोनी,एवं विशिष्ट संवाददाता सह दैनिक खोज खबर के संपादक  संजय कुमार सुमन ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु  ने कहा कि “कम ही समय में आलोक प्रसंग एवं उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है” पत्रिका में सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्ष को बिंदुवार रखा जाता है।
जो पाठकों के लिए महत्वपूर्ण है।इस मौके पर आलोक प्रसंग के मुख्य  संपादक आलोक आशीष ने कहा कि कम समय में ही एक उचिउड़ान भरने में हमारी टीम एवं आलोक प्रसंग  परिवार ने जो सहयोग किया है ।इसके लिए बधाई के पात्र हैं ।निश्चित तौर पर समय के साथ बिहार के प्रत्येक जिला से निकलकर राष्ट्र के अन्य राज्यों में भी उनकी लोकप्रियता देखने को मिली है। श्री आशीष ने कहा कि बिना डर के साथ  सच्ची खबर पर ध्यान केंद्रित करते हुए पत्रकार बंधुओं अपने कार्य की दिशा को आगे बढ़ाएं ताकि  आने वाले समय में एक अच्छी ऊंचाई को प्राप्त कर सकें ।
वरीय पत्रकार शंभू देव  झा  ने कहा आलोक प्रसंग पत्रिका एक ऐसा प्रतिबिंब है जिसमें लेखक की अभिव्यक्ति और पत्रिका की सच्चाई स्पष्ट रुप से दिखाई पड़ती है ।जो पाठकों के दिल पर राज करने लगी है ।
आलोक प्रसंग के वरिष्ठ पत्रकार सह दैनिक खोज खबर के संपादक  संजय कुमार सुमन ने कहा कि कम समय में ही आलोक प्रसंग हिंदी मासिक पत्रिका ने पाठकों के दिल पर एक छाप  छोड़ी है। इसका जीता-  जागता उदाहरण पाठकों की बढ़ती संख्या से स्पष्ट होता है।  हम लोग एक सूत्र में बंध कर एक परिवार की तरह रहकर सच्चाई आधारित घटनाओं को ध्यान में रखकर आलेख प्रेषित करें। जिससे आलोक प्रसंग की मर्यादा और लोकप्रियता सदा बरकरार रहेगी। 
जिला संवाददाता आलोक प्रसंग मधेपुरा रविकांत कुमार ने कहा कि वर्तमान में पत्रकार के नाम पर अच्छे लेखक ,विचारक और कलम के सिपाही ठगे जाते हैं ।परंतु आलोक प्रसंग एक ऐसी पत्रिका है ।जो  सिखाने का भी भरपूर काम किया है। इसलिए आने वाले समय में आलोक प्रसंग भारत के कोने-कोने तक अपनी संदेश को पहुंचाएंगे ।
दैनिक खोज खबर के जिला संवाददाता कुंज बिहारी शास्त्री ने कहा कि आलोक प्रसंग ,पाठकों के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। जिसके प्रत्येक आलेख में एक अद्भुत से वाक्य संरचना पाई जाती है जो पाठकों को आकर्षित करता है। श्री शास्त्री ने कहा कि आने वाले समय में आलोक प्रसंग जन -जन की जुवानों पर आएगी और  पाठकों की संख्या द्रुतगति से बढ़ती चली जाएगी ।

आज मुख्य संपादक आलोक आशीष का जन्मदिन भी था। इस मौके पर सपरिवार सहित आलोक प्रसंग के सभी पत्रकारों के बीच केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।दरभंगा आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा सुगम संगीत ,शास्त्रीय संगीत एवं गजल ,आधारित गीतों को प्रस्तुत कर लोगों के मन को आनंदित करता रहा इस मौके पर प्रदीप कुमार नायक, सुधीर सुरेंद्र नाथ सम्राट, बालेंद्र ,संजय सोनी आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे। 

मंच संचालन आलोक प्रसंग के व्यंगकार अजय कुमार बंटी ने की।