राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मंजू शर्मा बनी हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष
 
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 2 जुलाई। समाजिक विचारधारा के साथ ब्राह्मण समाज का अग्रणी प्रमुख संगठन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ईशान निर्मल ने महासंघ का विस्तार करते हुए हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) के पद पर समाज सेवी मंजू शर्मा को मनोनीत किया है ।
ईशान निर्मल ने मंजू शर्मा को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की आप हनुमानगढ़ जिला प्रभारी भी रहेगी और महासंघ को आशा और उम्मीद है की आपके नेतृत्व में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ अपने नेक समाज हित के उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ेगा ।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी महासंघ के पधाधिकारियो का आभार व्यक्त करते कहा की मेरा सदैव यही प्रयास रहेगा की समाज हितार्थ संगठन के उद्देश्यों के साथ आम जन का सहयोग कर सकु । मंजू शर्मा के मनोयन पर सभी ने उनको बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया ।