तरैया (सारण)
राजद नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं ने डीजल- पेट्रोल में बढ़ती कीमतें,आसमान छूटी महंगाई,बेतहाशा बेरोजगारी एवं बढ़ती अपराध के खिलाफ रविवार को राजद के 24 वे स्थापना दिवस पर स्थानीय विधायक मुन्द्रिका प्रसाद राय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ नेवारी से फुटानी बाज़ार होते हुए तरैया बाज़ार से गण्डार तक साईकिल रैली निकाली गई।जिसमें राजद कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार एवं बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।उक्त मौके पर तरैया राजद प्रखंड अध्यक्ष वीरबहादुर राय,पानापुर राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव,इसुआपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष बब्लू हसन,विजय राय,रविन्द्र राय,मुन्ना यादव,शशिरंजन यादव,पवन कुमार राय,अशोक राय,डॉ केशव कुमार सहित अन्य शामिल थे।