यूपी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में गोपालगंज  के तीन व्यवसायियों की मौत

✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क 

🔴यूपी में हुए एक सड़क हादसे में बिहार के गोपालगंज जिले के तीन कारोबारियों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का शिकार हुए कारोबारी अजमेरशरीफ से इनोवा कार से वापस अपने घर  लौट रहे थे. इसी दौरान ये दुर्घटना हुई.
हादसा रविवार की देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर यूपी के उन्नाव के समीप हुआ. हादसे में चालक समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज उन्नाव के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.
मृतक कारोबारियों में गोपालगंज  शहर के चंद्रगोखुल रोड के कारोबारी और स्टाइल किंग के मालिक मोहम्मद असलम, रॉयल शू सेंटर के मालिक जहांगीर और फ्रेंडस सेंटर के मालिक इरशाद मियां शामिल हैं. हादसे की ख़बर मिलते ही गोपालगंज  के करोबारियों में मायूसी छा गयी. सुबह होते ही मृतक कारोबारियों के घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी.
परिजनों ने बताया कि गोपालगंज से छह कारोबारी अजमेरशरीफ से वापस लौट रहे थे. रास्ते मे एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के पास अचानक मवेशी आ गया. मवेशी को बचाने के क्रम में यह हादसा हुआ. जिसमें तीनों करोबारियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
वहीं हादसे बाद चालक ने जब मवेशी को देखा, तो वह पहले से ही मरा हुआ सड़क पर पड़ा था. उन्नाव की पुलिस ने हादसे के बाद परिजनों को ख़बर दी. मौत की ख़बर से परिजन और गोपालगंज  के कारोबारी सदमे में हैं. हादसे के बाद सिविल कोर्ट के एपीपी परवेज हसन सहित अन्य परिजन व मुहल्ले के लोग उन्नाव के लिए निकल गये.
हादसे में घायल वसीम अकरम सहित अन्य दो लोगों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम होने की प्रकिया पूरी होने के बाद शव को गोपालगंज के लिए भेजा जायेगा. देर शाम तक शव पहुंचने की उम्मीद जतायी गयी है.
👉साभार : श्रीनारद इंस्टिट्यूट फॉर मीडिया सर्विसेज & सोशल वर्क  ( श्रीनारद IMSSW)