पकड़ाये चोर पेशेवर रूप में करता है पशुओं की चोरी

पकड़ाये चोर के साथ पुलिस व ग्रामीण

पतरघट(सहरसा)से दैनिक खोज खबर के लिये ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट
गोलमा पुर्वी पंचायत के सहसराम बस्ती से शनिवार के रात घोड़ा चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणो ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया । पकड़ाये चोर कचरा गाँव के सौरबजार थाना क्षेत्र का दीपक कुमार पिता उमेश मुखिया बताया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार शनिवार के रात गोलमा पुर्वी पंचायत के सरपंच विष्णु देव यादव कुछ लोगों के साथ गेहूँ देखने बहियार जा रहे थे। इसी क्रम में घोड़ा लेकर जा रहे कुछ व्यक्ति को शंक हुआ तो उसे रोक कर पुछने लगा पुछने पर चोर पकड़े जाने के डर से घोड़ा छोड़ कर भागने लगा जिसे ग्रामीणो ने खदेड़ कर पकड़ कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया ।
चोर ने खोले कई राज: चोर ने ओपी प्रभारी को बताया की घोड़ा सहसराम निवासी प्रकाश यादव का है जिसे उसी के पड़ोसी नवल यादव ने घोड़ा खोल कर दिया उसके साथ भागने वाला चोर हीरालाल यादव जम्हरा निवासी था।
क्या कहते हैं ओपी प्रभारी कमलेश कुमार : पकड़ाये गये अभियुक्त पर सोनवर्षा राज,सौरबजार,मधेपूरा के भराही थाने में पशु चोरी के कई मामले दर्ज है यह कई बार जेल भी जा चुका हैं । इसने कई और खुलासे किये जिसकी जाँच चल रही है।