गली क्रिकेट 2017 सीजन 2 के प्रमोशन के लिए हुसैन पहुंचे बूंदी

फिरोज खान :-कोटा 27 मार्च। गली क्रिकेट 2017 सीजन 2 के प्रमोशन के लिए सोमवार को मोहम्मद हुसैन बूंदी स्थित मीरा का बाग़ में चल रहे कौमी एकता क्रिकेट कप  2017 के फ़ाइनल मैच में पहुंचे यहाँ हुसैन ने एक हाथ से विकलांग फ़ास्ट बोलर  व विजेता उप विजेता टीम को गली क्रिकेट में खेलने के लिए आमंत्रित किया हुसैन ने आयोजक बल्लू अंसारी की सराहना करते हुए बूंदी जिले से ज्यादा से ज्यादा टीमों को गली क्रिकेट 2017 सीजन 2 में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा हुसैन ने बताया कि कोटा के नयापुरा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जेके पवेलियन में 23 अप्रेल से 21 मई तक चलने वाले मैच के भव्य उद्धघाटन में गलियों से निकले क्रिकेट खिलाडियों का उत्साह बढ़ाने द ग्रेट खली कोटा आएंगे।

टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख,उपविजेता टीम को पचास हजार,मेन ऑफ दी सीरीज को मोटरसाइकिल इनाम में दी जायेगी।

टीमों का रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू हो चूका है ,रजिस्ट्रेशन फार्म किशोरपुरा थाने के पास स्थित कार्यालय से प्राप्त कर वही जमा किये जायेंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रेल तक रहेगी। स