जहाजपुर:योग दिवस पर किया योगा,दिनचर्या संयमित रखने का दिया संदेश
आज़ाद नेब
जहाजपुर 21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय  योग दिवस पर ब्लाक स्तरीय समारोह उपखंड अधिकारी  करतार सिंह की मौजूदगी में महाराणा सिनियर स्कूल में मनाया गया। 
इस मौके पर योग प्रशिक्षक दयाराम ने एक घंटे से अधिक समय तक योगा करवाया। इस मौके पर डीएसपी रामेश्वर परिहार,सीआई नेमीचन्द चौधरी,आदर्श विधा मंदिर स्कूल के आचार्य वेदप्रकाश खटीक,भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल जैन सहित नगर के जनप्रतिनिधी, महिलाएं बच्चें व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
तहसील क्षेत्र के सरकारी,गेर सरकारी स्कूलो में भी हजारो बच्चो,कर्मचारियों ने योग किया। इस मौके पर स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग के महत्व के बारे में एसडीएम करतार सिंह ने आव्हान किया कि प्रतिदिन योग करे, दिनचर्या संयमित रखे।