विधायक व जिला प्रमुख ने दी देवराज को 21-21 हजार की आर्थिक मदद
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 6 जून। राजस्थान क्रिड़ा परिषद मे पोल मे पोल वाल्ट का प्रशिक्षण ले रहे भीलवाड़ा के देवराज सिंह की मदद के लिए हाथ उठने लगे है।
आर्थिक रूप से कमजोर देवराज को भीलवाड़ा विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा ने जिला खेल विकास परिषद को हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया।
एथलीट देवराज ने जिला प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान जिला खेल परिषद सचिव संजय चन्देरिया,करणी सेना के हेमेन्द्र सिंह,चन्द्रभान सिंह,विष्णु सिंह,भैरू सिंह,शिव शर्मा,कन्हैया सालवी मौजूद थे।