बेतिया – लौरिया:– खुले में शौच का तौबा करें, शौचालय बनाकर घर की इज्ज़त बचाएँ डीएम न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा लौरिया प. चम्पारण बिहार:– लौरिया लोहिया सवचक्ष बिहार ग्रामीण अभियान के अंर्तगत आगामी 31 मा र्च 2018 तक लौरिया प्रखंड को खुले मे शौच मुक्त करने के लिये उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता मे हूई महात्मा ग़ांधी ने चंपारण से सत्याग्रह आंदोलन कर भारत में अंग्रेजों को हरा दिया । देश को आजादी दिलाई , लेकिन गाँधी जी चंपारण में स्वयं हार गए । इसका कारण यह है कि आज भी चंपारण में बहुत लोग खुले में शौच कर रहे हैं । यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है । उक्त बातें शनिवार को सहजैंन स्टेडियम में लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी डॉक्टर नीलेश रामचन्द्र देवरे ने कही । डीएम श्री देवरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 अप्रैल को आ रहे हैं, जहाँ उनके साथ करीब 25 हजार लोग भी आएंगे । यदि आपका प्रखंड शौच से मुक्त नहीं हुआ तो लोग क्या कहेंगे । डीएम ने बताया कि केवल लौरिया में बेस लाइन सर्वे के अनुसार 45 हजार घर खुले में शौच करता है , जिसकी आबादी करीब 2 लाख है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्यक्ति का दायित्व बनता है कि जिनके घर में शौचालय नहीं है , वे जरूर बनवा लें । इसे हर हालत में डेढ़ माह के अंदर बनवा लें, सरकार आपको इसे बनवाने में 12 हजार का प्रोत्साहन राशि भी मुहैया करा रही है । उन्होंने लोगों से अपील की कि पुराने सोच को बदलकर नए सोच में आवें । इधर जिला पदाधिकारी श्री डॉक्टर देवरे ने प्रखंड के सभी आवास सहायकों को लोगों के सामने खड़ा कराकर परिचय करते हुए कहा कि यदि आपसे इनमें से कोई ,शौचालय, आवास निर्माण में कोई पैसा मांगता है तो तुरत सूचना दें । लौरिया बीडीओ लोकेश मिश्र का परिचय कराते हुए डीएम ने बताया कि यह भी कलेक्टर साहब हैं । ये ट्रेनिग में आपके प्रखंड में बीडीओ बनकर अभी 3 माह तक रहेंगे । इनसे शिकायत करें । वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षु आईएएस सह बीडीओ लोकेश मिश्र ने कहा कि बाहर शौच करने से भयंकर बीमारियां होती है । शर्म महिलाओं का गहना होता है , खुले में शौच के प्रयोग ना करें ।श्री मिश्र ने एक आँकड़ा में बताया कि कई ऐसी सेविका व सहायिका हैं , जिनके घर अभी तक शौचालय नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है । आप सब इसे एक अभियान के रूप में लेकर लौरिया को शौच से मुक्त करावें। साथही ही इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है । विधायक विनय विहारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घर मे शौचालय बनीं तबे घर के इज्जत बची । बाहर शौच कइला से लाज शर्म के शिकार सबसे जादे महिलाएं ही हो रहल बा । विधायक श्री विहारी ने एक गाना के माध्यम से गाकर बताया कि ऐ राजा जी भले ना किनाई सोना चानी, हमरा ले शौचालय बनवाईं, अब हम बाहर ना जाइब । एसडीएम चंदन चौहान ने कहा कि नेपाल , बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे छोटे देशों में भी भारत से ज्यादा स्वच्छता है । वहां के सभी लोग खुले में शौच नहीं करते हैं । धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि लौरिया खुले में शौच से मुक्त होगा । बालू की संकट को कार्यो में हो रही देरी को मुख्य बाधा बताया तथा कहा कि शौचालय निर्माण के लिए लौरियावासियों को साढ़े 4 हजार रुपया में हजार ईंटा का ब्यवस्था मैं करवाऊंगा। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी व लौरिया के नोडल पदाधिकारी शिलाजीत सिंह, बीएओ टी के राम, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक धनन्जय कुमार, जनप्रतिनिधियों में पूर्व प्रमुख परमानंद ठाकुर , सुजीत तिवारी, भोला सिंह, इम्तेयाज अहमद , शमशाद अली, मंटू मिश्र, मनोहर तिवारी , बेचू राम सहित करीब 8
से 10 हजार लोगों की भीड़ थी ।