बनियापुर (सारण) प्रखड के सरेया पंचायत के पांच दर्जन ग्रामीणों ने बनियापुर से सरेया पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क निर्माण कार्य के दौरान 5 सौ फिट अधूरा छूट जाने पर ग्रामीणों को हो रही परिशानी का जिक्र करते सड़क निर्माण को पूरा कराने का गुहार लगाया गया है।

       जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि बनियापुर पुल से सरेया सीमा तक के निर्माण कार्य में मनोज साह सोनार के घर से कृष्णा शर्मा के घर तक 500 फिट निर्माण कार्य छूट गया है ।जिससे बरसात के दिनों में स्थिति नारकीय हो गयी थी अब राहगीरों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।आवेदन में सुमित्रा देवी, श्रीराम साह,  मुन्नी देवी, गोलू कुमार, नीरज कुमार, सोमतो देवी, गीता देवी, प्रमोद कुमार, श्याम देवी, जितेंद्र कुमार, सहित पांच दर्जन लोगो का नाम शामिल है।