बेतिया – गौनाहा:– *बिजली के तार गिरने से एक बिगहा गन्ना जला*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
= घटनास्थल पर सौकडो लोग पहुंच पाये आगे पर काबू ?
= ग्यारह हजार वोल्ट विधूत तार गिरने से लगी आग ?
= करीब एक बिगहा गन्ना जलकर हुआ राख ?

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के प्रसंडा गांव से सटे उतर सरेह मे अचानक आग की लपटे उठती लोगो ने देखा। उक्त स्थल पर लोग पहुचते तब तक करीब एक बिगहा गन्ना बिजली के तार गिरने से जल चुका था । मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले आग गन्ने के पास लगाई गई ट्रांसफार्मर मे लगी । ट्रांसफार्मर जला फिर 28 केवी का पावर जलने लगा । वही जब ग्यारह हजार वोल्ट विधूत तार आग लगने के कारण जल कर गन्ने के खेत मे गिरा तो गन्ना भी जलने लगा । स्थानीय लोग जब तक आग लगी स्थल पर पहुंच पाते । तब तक गन्ने की लगभग एक बिगहा फसल जल चुकी थी। जली गन्ने की स्वामी गिरीशदेव महतो ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी दीये है कि हमारे गन्ने के पास लगी ट्रांसफर मे कभी कभार आग की चिंगारी निकलती रहती है । लेकिन विभाग के उदासीनताके कारण आज मेरा एक बिगहा गन्ना जलकर खाक हो गया ।
आग लगने की धटना पुष्टि पंचायत के मुखिया पती सुनील कुमार व गन्ना स्वामी गिरिशदेव महतो ने कीया है ।




Recent Comments