किसान परिवार की बेटी व बेटा का मैट्रिक रिजल्ट आया बेहतर,मधु को 421 औऱ शिवनरायन को मिले 413अंक

पूर्णिया : जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चम्पावती , सरसी की छात्रा मधु व छात्र शिवनरायन ने मैट्रिक रिजल्ट में बेहतर अंक से पास की हैं.जिससे मध्यम वर्गीय किसान परिवार में ख़ुशी हैं.दोनों ने प्रथम श्रेणी में बेहतर अंक से पास किया हैं । मधु को 421 औऱ शिवनारायण को 413 अंक आया हैं। आगे की पढ़ाई कर मधु डॉक्टर औऱ शिवनरायण प्रशासनिक अधिकारी बन समाज सेवा करने का लक्ष्य रखे हुये हैं।