गडखा(सारण)। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचपटिया मे सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुरूप नवम वर्ग का पठन-पाठन शुरू हो गया।विद्यालय संचालन के पूर्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ततारकेश्वर साह ने बच्चो व उनके अभिभावकों व अन्य गगणमान्य सदस्यो के साॅथ विद्यालय संचालन से पूर्व एक बैठक की ।बैठक मे बिहार सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी गाईड लाईन से अवगत कराया और एक दिन के अंतराल पर अपने प्रतिपाल्यो को विद्यालय भेजने की अपील की।इसके अलावे उन्होने कहा कि विद्यालय की संपत्ती आप सबकी संपत्ति है जो आपके बच्चो के चहुमुखी विकास के लिए सरकार द्वारा संपोषित है।भवन,बागवानी,उपस्कर,जलस्रोत आदि की रक्षा की जबाबदेही सीर्फ शिक्षक व रात्री प्रहरी की नही है, इन सबकी रक्षा की जबाबदेही आप सबों की भी है।इस मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रतिनियोजित शिक्षक, मध्य विद्यालय पंचपटिया के शिक्षक – शिक्षिका, रात्री प्रहरी व रसोइया भी उपस्थित थे।ग्रामीणो ने मध्य विद्यालय पंचपटिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया और हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया ।उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचपटिया मे प्रतिनियोजित शिक्षक राजेश कुमार तिवारी ने सभीं छात्र -छात्राओ को सरकार द्वारा प्रदत मास्क का वितरण किया और प्रथम घंटी मे बच्चो की उपस्थिति दर्ज कर आवश्यक निर्देश दिए ।उन्होने कहा की मास्क लगाकर व ड्रेस मे एक दिन के अंतराल पर विद्यालय आये।सभीं बच्चो मे लाॅक डाउन के बाद से बंद परे विद्यालय मे वर्ग संचालन शुरू होने पर हर्ष प्रकट किया।