सीवान के पंजवार में चल रहे राज्यस्तरीय महिला सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में दूसरे दिन पूर्णिया, पटना एकलव्या व पटना शास्त्रीनगर ने जीते अपने – अपने मैच

सीवान [ 24 मार्च ]सीवान के रघुनाथपुर के पंजवार स्थित मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान में हाॅकी बिहार के तत्वावधान में 23 मार्च से चल रहें नौवीं बिहार राज्यस्तरीय महिला सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन कुल तीन मैच खेले गए । हाॅकी सीवान के संयोजक संजय पाठक ने दूसरे दिन के सभी मैचों का विवरण देते हुए बताया कि दूसरे दिन के पहले मैच में पटना शास्त्री नगर की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से खगड़िया को 2-1 से हराया ।पटना की खिलाड़ी रतन घायल होने के बावजूद भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की ओर से निर्णायक गोल किया । वही दूसरे मैच में पटना एकलव्य की टीम ने नालंदा को 12-0 से हराया । पटना एकलव्या की कप्तान सपना ने शानदार खेल दिखाते हुए 4 गोल किये । तीसरे मैच में बिहार चैम्पियन पूर्णिया की टीम ने लखीसराय की टीम को 12-0 से हराया ।
मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय सिंह ने बताया कि सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेल जाएंगे । पहले सेमीफाइनल मैच में सीवान का मुकाबला पूर्णिया से और दूसरे सेमीफाइनल मैच में पटना एकलव्या का मुकाबला पटना शास्त्रीनगर टीम से होगा ।
सीवान के सुदूर ग्रामीण अंचल में खेले जा रहे इस नौवीं बिहार राज्यस्तरीय महिला सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन के मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पंजवार के
मैरीकाॅम स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहें थें ।
•••••••••••
नवीन सिंह परमार
By – परमार मीडिया : सीवान