पथराव के बाद टूटा एसी बॉगी का शीशा

हाजीपुर में परीक्षार्थियों का उपद्रव, राजधानी एक्सप्रेस के शीशे तोड़े, बाघ एक्सप्रेस को भी रोके रखा

दैनिक खोज खबर, हाजीपुर

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल मचाया है। अभ्यर्थियों ने डिब्रूगढ़ से चलकर नई दिल्ली जानेवाली 20505 नम्बर की राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव किया है जिससे एसी कोंच के शीशे टूट गये हैं।

विज्ञापन

मौके पर पहुँचकर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित कर राजधानी एक्सप्रेस को रवाना कराया है।

विज्ञापन

वहीं ट्रेन में सीट नही मिलने पर आक्रोशित अभ्यर्थियों ने काठगोदाम से चलकर हावड़ा जानेवाली 13020 नम्बर की बाघ एक्सप्रेस में भी हंगामा मचाया है और म स्लीपर कोच के यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया है।

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर इस उपद्रव के कारण बाघ एक्सप्रेस करीब तीन घण्टे तक हाजीपुर में खड़ी थी। उपद्रव की इस घटना से रेल यात्री सहमे हुवे हैं।