संजय विजित्वर (हाजीपुर)- हर घर को नल से जल पहुंचाने तथा घर तक पक्की सड़क और नाली का संकल्प लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निज कर -कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर नल का जल निश्चय योजना अंतर्गत पंचायती राज विभाग,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तथा नगर आवास एवं विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित और पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित घर तक पक्की गली नालियाँ निश्चय अंतर्गत योजनाओं का उद्धघाटन एवं लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर शहर में जल मीनारों को सजाया गया तथा नई सड़क भी सजी-धजी दिखाई पड़ीं ।