
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित योजना अंतर्गत डीएम वैशाली उदिता सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में 2020 में मैट्रिक ,इंटर के सभी संकाय से उत्तीर्ण हुए प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए सर्वोच्च 6 बालिकाओं को तथा इंटरमीडिएट के विभिन्न संकायों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करनेवाली दो-दो बालिकाओं सहित कुल छह बालिकाओं को प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस तरह जिले में कुल 12 बालिकाओं को जिला पदाधिकारी , वैशाली द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अन्तर्गत बालिकाओं को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ।संपूर्ण भारत में घट रही लिंगानुपात,लैंगिक विविधता तथा बालिकाओं को समाज में उचित प्रतिष्ठा दिलाने के उद्देश्य से सरकार ने नवाचारी पहल प्रयास प्रारंभ की है ।इस क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार ,बालिका सशक्तिकरण,भ्रूण हत्या तथा बालिकाओं की शैक्षणिक विकास के लिए जन -जागरूकता एवं वातावरण निर्माण के लिए प्रयास कर रही है। सर्वोच्च स्थान पर्याप्त किए हुए बालिकाओं को सम्मानित करना एक संदेश देने की पहल की गयी है कि बालिकाएं बालकों से किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने पाए।यदि इन बालिकाओं को उचित शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिए जाएं तो हर क्षेत्र में बालिकाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।आज आवश्यकता इस बात की है कि बालिकाओं को उड़ान के नये पंख दिए जाएं।इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,जिला परियोजना प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक महिला हेल्पलाइन सहित शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित थे । कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।




Recent Comments