सूत्र भी बेचारा क्या करता ! महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ


दैनिक खोज खबर डेस्क, सेंट्रल :
शनिवार की सुबह होते ही महाराष्ट्र में सरकार गठन के साथ ही सभी सूत्र बेचारे साबित हो गए।अप्रत्याशित रूप से भाजपा और एनसीपी के गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब हो गया और देवेंद्र फडणवीस सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले ली. देश के लोगो को इस तरह गठबंधन के लिए कोई पहले से सूत्र खुलकर नहीं बता रहे थे. वहीं एनसीपी को साथ लेकर शिवसेना की खिचड़ी कई दिनों से पक रही थी. यहा तक कि शिवसेना के नव निर्वाचित विधायक व उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनाना तय लग रहा था.

कहा जा सकता है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी सूत्रों को धरासायी कर अप्रत्याशित ढंग से सरकार की महाराष्ट्र में गठन करा कर अपना ऊंची कद पार्टी में बरकरार रखा है.श्री शाह ने सीएम व डिप्टी सीएम को बधाई देते हुए विकास के प्रति नई गठबंधन सरकार को संकल्पित बताया.हालांकि अभी ये नहीं कहा जा रहा है कि एनसीपी के शरद यादव की सहमति इसमें है या नहीं. लेकिन कुछ घंटों में इन सब से पर्दा उठना चाहिए.