हत्या मामले में आठ नामजद व सात अज्ञात पर केस

मशरक (सारण) बहरौली गांव के शंभू राय की हत्या मामले में पिता हेमनारायण राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कवलपुरा पंचायत के मठिया गांव निवासी महेश ओझा, कवलपुरा के अरविद सिंह के दो पुत्रों मुकेश सिंह व सुधीर सिंह उर्फ धनु सिंह, मनोज कुमार सिंह के पुत्र मनीष सिंह उर्फ संटू सिंह, रविन्द्र पांडेय, विवेक शर्मा, हरेराम शर्मा व छोटे कुमार को नामजद किया गया है। इसके अलावा सात अज्ञात को भी आरोपित किया गया है।
प्राथमिकी में बताया है कि शंभू राय अपने गांव के रोहित राय, मिथिलेश राय, प्रेमचंद्र राय एवं अनुज कुमार के साथ मठिया में आई बरात देखने गया था। वहां वह कुर्सी पर बैठ गया। इस पर आरोपितों ने मारपीट कर हत्या कर दी। इधर पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया ।