हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

✍परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में विगत एक माह पहले जहर देकर हत्या करने के आरोप में जीरादेई पुलिस ने एक नामजद
अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक जामापुर का विद्या सिंह है। विद्या सिंह पर गांव के ही गौतम सिंह के पुत्र अनीश को भोजन में जहर देकर मारने का आरोप था।
—–