Advt.

मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बिक्रमपुर निवासी समाजिक चिंतक व कार्यकर्त्ता नीरज कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देश–प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है। समाजसेवी श्री कुमार ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से लोगों की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की है तथा क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक स‌द्भाव और शांति के साथ मनायें।