
मढ़ौरा/छपरा (सारण)। सारण जिला परिषद् की पूर्व अध्यक्षा व वर्तमान जिला परिषद् सदस्य मीणा अरुण ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देश–प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है। उन्होने ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से लोगों की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की है तथा क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।




Recent Comments