दरौंदा क्षेत्र के गांव-गांव में मोदी जी के विकास योजनाओं को पहुंचाना ही मेरे जीवन का एक मात्र लक्ष्य है : ब्यास सिंह

❄सिवान : प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ – सबका विश्वास मंत्र को दरौदा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचाने क्रम में युवा समाजसेवी कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने शनिवार को दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के अभुई, सतजोरा,भिखाबांध ,बालबंगरा,रुकुन्दीपुर,विशुनपुरा, सहित दर्जनों गांवों में जाकर जनता जनार्दन से संवाद स्थापित कर के आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए युवा नेता ब्यास सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा चलाए गए विकास की योजनाओं को दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंचाना ही मेरे जीवन का एक मात्र लक्ष्य है ।
➖➖➖➖
परमार मीडिया – सीवान { बिहार }