समस्तीपुर: एसपी हरप्रीत कौर ने संभाली समस्तीपुर जिले का पदभार
न्यूज़ इनपुट:केशव बाबू
समस्तीपुर के 42 वें और पहली महिला आईपीएस हरप्रीत कौर ने पुलिस अधीक्षक आज पदभार संभाला।इस मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने जिला अतिथि गृह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद हरप्रीत कौर पुलिस कार्यालय पहुँच कर अधिकारियों से मिलकर जिले की स्थिति की जानकारी ली।साथ ही एस पी हरप्रीत कौर ने प्रेस वार्ता में बताया कि हम कुछ बदलाव करेंगे।जिसमे वाहन चेकिंग गस्ती और जहाँ काफी भीड़ भार वाली जगह है।जैसे पेट्रोल पंप, बैंक, फाइनेंसियल कंपनी और सबसे ज़्यादा महिला की सुरक्षा की प्राथमिकता की बात कही।वहीँ जनता से अपील की है किसी भी तरह की घटना होती है तो खबर करने की बात कही।मौके पर सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।