बिठुना गांव से दो वारंटी गिरफ्तार, जेल

#परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर : पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा के निर्देश पर गुरुवार की रात समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने बिठुना गांव से दो वारंटियों कोे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान थानाक्षेत्र के बिठुना निवासी दीपक सिंह एवं धनेज सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वारंटियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
………………………………………..