*स्वच्छ व सुंदर दिखेगा हमारा सीवान : बब्लू साह*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉कुङा निस्तारण पर उपसभापति ने की ईओ के साथ बैठक
🔸सीवान: सीवान नगर क्षेत्र की सङके जो एक लम्बे समय से  कूड़ा डम्प करने का स्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है. यही सङके जल्द ही अब चकाचक दिखे गी.
गौरतलब हो की नगर क्षेत्र में घरों व दुकानों से निकलने वाला कुङा  जो सङको डम्प कर दिया जाता है. यह समस्या सीवान की एक आम समस्या बन चुकी है.नगर परिषद के उपसभापति बबलू साह ने कहा कि  कूड़ा निस्तारण का स्थायी समाधान शीघ्र होगा और जल्द ही पूरा नगर परिषद क्षेत्र स्वच्छ व  सुंदर दिखेगा.इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे है.बता दे कि ये बाते   सीवान  नगर परिषद के उपसभापति ने पदभार ग्रहण के बाद कार्यपालक पदाधिकारी के साथ सफाई पर चर्चा के बाद प्रेस से कही.उन्होंने कहा कि सीवान  की गली-  गली को स्वच्छ व  सुंदर बनाने में आम जनता की भी अहम भूमिका है.जनता कूडा कूड़ेदान में डाले तथा नगरपालिका की सफाई ठेला जाए तो उसमें डाले.इससे कूड़ा फैलेगा नही ओर सफाई भी उचित होगी.
उपसभापति ने कहा कि बरसात के पहले शहर की सभी प्रमुख नालो को पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा ताकि जल जमाव की समस्या नही रहे.