स्लम बस्ती में केक काटकर लायंस क्लब छपरा टाउन ने उपजिलापल प्रथम का मनाया जन्मदिन

छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन ने लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 की के उप जिला पाल प्रथम लायन डॉक्टर अमिताभ चौधरी का जन्मदिन शहर के राजेंद्र स्टेडियम के समीप स्लम बस्ती में केक काटकर मनाया. जन्मदिन मनाने के बाद स्लम बस्ती में उपस्थित बच्चों के बीच क्लब द्वारा खाद्य सामग्री भी बांटी गई.

चॉकलेट, बिस्किट, कुरकुरे, केक आदि पाकर बच्चे काफी खुश दिखे.

इस अवसर पर अध्यक्ष कुंवर जयसवाल,सचिव कबीर अहमद कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता,संतोष कुमार,अविनाश कुमार,विक्की बाबू संतोष साह ,वरुण सिन्हा लियो सचिव विकाश समर आनंद,लियो संयुक्त सचिव अली अहमद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments