जरुरतमंद रोजेदार परिवारों में भी बाँटी गई आवश्यक खाद्य सामग्री

प्रवासी मजदूर क्वारंटाईन अवधि पूरा करने के बाद हीं घर में प्रवेश करें-मुखिया संगम बाबा

तरैंयाँ/पानापुर ( सारण ):- तरैंयाँ प्रखंड के के बगहीं, पिपरा, लौवाँ, पोखरेरा सहित आसपास के अन्य गाँव के जरुरतमंद लोगों के बीच मुखिया संगम बाबा ने खाद्य सामग्री का वितरण किया । वहीं सोमवार को तरैंयाँ प्रखंड के आधा दर्जन गाँव के दलित बस्तियों के सैकड़ों असहाय मजदूर जरुरतमंदो के बीच खाद्य सामग्री बाँटी गयी । जहाँ मुस्लिम परिवार के जरुरतमंद रोजेदारों के बीच इफ्तार के लिये आवश्यक खाद्य सामग्री दी गई ।
वहीं पानापुर प्रखंड के भोराहाँ दलित बस्ती में भी सैकड़ों जरुरतमंदो के बीच राशन का वितरण किया गया । वहीं संगम बाबा ने अन्य प्रदेशों से गाँव पहूँच रहे प्रवासी मजदूरों से अपील किया की सरकार के द्वारा बनाये गये क्वारंटाईन सेन्टर में आवासान की अवधी पूरा करने के बाद हीं अपने घरों में प्रवेश करें । जिससे लोग कोरोना के संक्रमण से बच सकेंगे । मौके पर विभिन्न गाँवों में विनय सिंह, राहुलराज, संतोष सिंह, मनोज राम, कामेश्वर राय, डा० बीडी राय, पं० स० स० पिन्टू महतो, गायत्री देवी और भोरहाँ के पप्पू राम, बिट्टू राम, सुमीत राम, धीरज राम, पशुराम राम, संजीव राम, मौजूद थे ।