स्कॉर्पियो की ठोकर से एक अज्ञात वृद्ध की मौत
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य पथ पर संठा गाँव के सामने स्कॉर्पियो की ठोकर से एक अज्ञात 65 बर्षिय वृद्ध की मौत हो गयी ।
घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है जब दिघवारा की तरफ से ऑटो से आकर वृद्ध संठा गाँव के सामने उतरा ही था की छपरा की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो की चपेटे मे आने से बुरी तरह जख्मी हो गया ।
ठोकर मारने के बाद स्कॉर्पियो वहाँ से फरार हो गया ।
घटना की सुचना पर पहुँची अवतार नगर पुलिस ने जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए दिघवार पी एच सी भेजा जहाँ इलाज के क्रम मे वृद्ध की मौत हो गयी ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया की वृद्ध की पहचान नही हो सकी है । वृद्ध के विषय मे जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है ।




Recent Comments