घटना के बाद देर रात मौके पर पहुचे कई अधिकारी

गोरेयाकोठी (सिवान) – सिवान तरवारा मुख्य सडक पर देर रात कार में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना सिवान-बसंतपुर स्टेट हाइवे पर देर रात निजामपुर गांव के पास की है। दरअसल, यहां एक कार अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सिवान-बसंतपुर स्टेट हाइवे पर देर रात निजामपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसे ने स्थानीय लोगों को झंकझोर कर रख दिया है। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने एक पोल से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। इसी दौरान तीनो लोग आग की चपेट में आ गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के लिए। मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यक्ति गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया गाँव के बताया जा रहा है.