
इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के महुली चकहन प्लस टू विद्यालय के छात्रों ने एसएलसी व सीएलसी के लिए लिपिक द्वारा अवैध वसूली किए जाने बिरोध में स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया।. विद्यार्थी प्रिंस कुमार पिता अनिल सिंह ग्राम चकहन,,आकाश कुमार पिता चंदेश्वर ठाकुर ग्राम चकहन, निखिल कुमार पिता वीर बहादुर सिंह चकहन ,कन्हैया कुमार पिता सुरेंद्र राय ग्राम गोहां, बिट्टू कुमार कुल बिहारी राय पिता चकहन व अन्य का कहना था कि स्कूल के लिपिक बदरुद्दीन अंसारी के द्वारा एसएलसी काटने के नाम पर 100 रुपये की मांग की जा रही है।, वहीं नहीं देने पर बच्चों को गाली दिया जाता है और उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता है।.यहां तक कि उनसे बाद में आने पर 800 रुपए तक वसूली करने की बात कही जा रही है। .इस बाबत बच्चों ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बदरुद्दीन बच्चों से 500 से 800 रुपए तक वसूलने की बात कर रहे हैं,। इस बाबत जब विद्यालय के प्राचार्य द्वारकानाथ गिरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया है कि स्कूल के किसी भी बच्चे से पैसा नहीं लेना है। इसके बाद भी पैसे लेने के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो से इस बात की पुष्टि होती है। इसके लिए उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मा० शिक्षा से जांच करने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि दोषी को बक्सा नहीं जाएगा।
फोटो – इसुआपुर के महुली प्लस टू स्कूल में अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र।




Recent Comments