मांझी(सारण)। मंगलवार की सुबह फतेहपुर गांव के सामने सरयू नदी के दियारे में मछली पकड़ने गए चार मछुआरों के ऊपर मिट्टी का एक बड़ा चट्टान आ गिरा जिसमें चारों दब गए। चट्टान के नीचे आंशिक रूप से फंसे तीन लोग क्रमशः विशेश्वर साहनी बीर बहादुर साहनी तथा वकील साहनी किसी तरह निकलने में सफल रहे। उधर मिट्टी के चट्टान के नीचे बुरी तरह फंसे राजकिशोर साहनी मिट्टी के अत्यधिक दबाव के कारण बेहोश हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जीवित अवस्था में बाहर निकाल लिया। बाद में उसे मांझी पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।