सोनपुर मेले में पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर बिहार की संस्कृति से कोई लेना देना नहीं रखने वाले कलाकारों को बुला कर सरकारी धन का दुरूपयोग

पटना(अनूप नारायण सिंह) : सारण हेल्प लाइन के द्वारा एक रिट याचिका दायर करने की तैयारी चल रही है. जिसमें इस वर्ष सोनपुर मेले में सरकारी स्तर पर सांस्कृतिक आयोजनों के नाम पर हुई बंदरबांट सोनपुर मेले में पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर ऐसे कलाकारों को बुलाना जिनका बिहार की संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है. सांस्कृतिक आयोजनों में बेवजह सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला भी उठाया जा रहा है . सारण हेल्पलाइन के अध्यक्ष डॉ विजय राज सिंह ने बताया कि बिहार में होने वाले किसी भी सांस्कृतिक महोत्सव में बिहार की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कलाकारों को दरकिनार कर ऐसे कलाकारों को बुलाया जाता है जो ना भीड़ जुटा पाते हैं और ना बिहार की कला संस्कृति को ही प्रदर्शित कर पाते हैं जहां अन्य राज्यों में अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो सरकारी कार्यक्रम आयोजित होते हैं उसमे वहां के स्थानीय कलाकारों को ही मौका दिया जाता है वही बिहार में बॉलीवुड के दोयम दर्जे के कलाकारों को बुलाकर उनके नाम पर जबरदस्त राशि की बंदरबांट की जाती है. भोजपुरी अंगिका मैथली बज्जिका व अन्य क्षेत्रीय लोक संस्कृतियों को विलुप्त करने की साजिश कौन रच रहा है क्या मजबूरी है कि बिहार के लोक कलाओं की जगह बॉलीवुड के रिजेक्टेड सस्ते गायकों को ऊचे दर पर बुलाकर सोनपुर मेले के मान सम्मान को ठेस पहुंचाया जा रहा है.




Recent Comments