संजीत कुमार।
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर-हाजीपुर बाईपास मार्ग पर रविवार को बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक युवक को अपना निशाना बनाया। पिस्टल के बल पर अपराधियों ने युवक के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित इस्माइलचक गांव का निवासी बताया जा रहा है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
जांच जारी, आवेदन का इंतजार
सोनपुर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पीड़ित की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी, हालांकि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।




Recent Comments