दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर पुलिस ने शराब बेचने,जुआ खेलने और पूर्व में मारपीट के मामले में वारंटी को अलग-अलग स्थान से छापामारी कर कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार ने शनिवार को बताया कि मारपीट के मामले में वारंटी तीन जबकि चार जुआ खेलने के मामले में और दो शराब बेचने के पुरानी मामले में छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट के मामले में थाना क्षेत्र के दुधैला के रोशन कुमार व चंचल सिंह और रॉकी कुमार को के कोर्ट वारंट में गिरफ्तार किया गया जबकि पूर्व के शराब बचने के मामले में सबलपुर चहारम के पप्पू कुमार और राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया वहीं जुआ खेलने के मामले में सबलपुर चहारम के विशाल कुमार व रामधिनी राय जबकि सबलपुर पछियारी टोला के राकेश कुमार, सबलपुर हस्ती टोला के सोनू राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है.सभी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपित क़ो जेल भेजा दिया गया।