दैनिक खोज खबर/सोनपुर। नयागांव थाने क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पानी बहने के लेकर हुई आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें बिरजू राय और संजीत राय के बीच मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 04 लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों मे एक- दूसरे के आरोपित करते हुए कुल 19 लोगों को आरोपित करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को इलाज के लिए तत्काल सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार क़ो ले जाया गया। जहां इलाज चल रही है वहीं पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शनिवार के बताया कि बिरजू राय और संजीत राय के बीच पानी गिरने के लिए कर दोनों पक्ष में मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष में घायल हुए इसमें एक पक्ष के 14 जबकि द्वितीय पांच के पांच कुल 19 लोगों को आरोपित किया गया है जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार किए गए आरोपी संजीत कुमार पिता चंद्र मोहन राय,बिरजू राय पिता स्वर्गीय शिवराय,चंद्रमोहन कुमार पिता स्वर्गीय रामदेवन राय घर तीनों का गोपालपुर थाना नयागांव को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments