मुख्य पार्षद रूबी सिंह नपं मढ़ौरा

मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा नपं की मुख्य पार्षद रूबी सिंह ने नगरवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उगते–चढ़ते सूरज से जुड़ी ढेर सारी संभावनाओं पर मुग्ध रहने वाली इस दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहॉं ढल रहे सूर्य को भी पूरी कृतज्ञता के साथ अपनी श्रद्धा निवेदित करने की परंपरा है। प्रकृति को समर्पित चार दिवसीय महापर्व छठ के दौरान आज सूर्य की सांध्य आराधना का दिवस है। आज शाम जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य से मंगल-कामना की तैयारी कर रहे आप सभी व्रतियों का सौभाग्य अचल रहे, अनुष्ठान का अभीष्ट सभी इष्ट-मित्रों तक अवश्य पहुँचे तथा समस्त इच्छाएं पूर्ण हों। जय।