छपरा। पंकज यादव हत्याकांड के बाद आज छपरा विधानसभा की विधायक छोटी कुमारी के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह, जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, रोहित सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह, उमेश मिश्रा एवं अमन कुमार पीड़ित परिवार से मिले तथा घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में छपरा विधानसभा की विधायक छोटी कुमारी एवं भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिहार सरकार अपराध के मामलों में संवेदनशील है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उन्हें विश्वास है कि शीघ्र ही सभी दोषियों की पहचान कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना है।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने तथा जांच में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की।