
सेना के सूबेदार संतोष लोहरा व तीन सैनिक ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
बड़े पुत्र 8वर्षीय आयुष ने दी मुखाग्नि
दिघवारा (सारण) आससे: सड़क दुर्घटना के बाद पीएमसीएच रेफर सैनिक हरिशंकर सिंह का देहावसान इलाज के दौरान गत् शुक्रवार को हो गया । करीब 8 :30 बजे मृतक सैनिक का शव दानापुर आर्मी के सूबेदार संतोष लोहरा व तीन सैनिक सहित अवतार नगर पुलिस सैनिक के पैतृक गांव नारायण पुर झौवां पहूचे। शव ज्योंहिं दरवाजे पर तिरंगा लिपटा हुआ आया स्वर्गीय सैनिक के पुत्र आयुष पुत्री आराध्या पापा!पापा हाय पापा कहकर फफक कर रो पड़े, पत्नी डैली देवी दहाड़ मार कर पछाड़ खाकर बेसुध गिरी। पिता शंभु नाथ सिंह हाय बेटा कर रो पड़े । जेसीओ संतोष लोहरा ने ढाढस दिया और सैल्यूट दिया। बहरहाल, सैनिक का शव यात्रा नारायण पुर झैवा स्थित पैतृक निवास से शुरू हुई और बोधाछपरा गंगा घाट तक आते-आते हजारों ग्रामीण शामिल हो गए ,जहाँ फौजी सैल्यूट में जेसीओ संतोष लोहरा, अवतार नगर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र राम सहित पुलिस कर्मियों ने सैनिक को अंतिम सलामी देकर शस्त्र नीचे कर ली । मुखाग्नि देते समय 8वर्षीय पुत्र आयुष फफक कर रो पड़ा फलस्वरूप सेना के जवानों, पुलिस कर्मियों की आंखों से आंसू निकल पड़े ।शव यात्रियों ने अश्रुपूरित नेत्रों से स्वर्गीय सैनिक को श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि आर्मी मेडिकल कोर का जवान हरिशंकर सिंह, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पदास्थापित था और जनवरी में अवकाश पर आया था, बहन खुशबू की शादी भी तय कर चुका था और अगले मई माह में शादी की तारीख भी तय थी ।गत् 4 मार्च को दिघवारा रेलवे स्टेशन से जर्नी वारंट दाखिला कर यात्रा कन्फर्म के लिए अपने गाँव नारायण पुर झौवां से निकला बोधा छपरा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाकर दिघवारा के लिए मुड़ने ही वाला था कि पश्चिम दिशा की ओर से तीव्र गति से आ रही बोलोरो ने जोरदार ठोकर मार दी, आस पास के लोगों ने हरिशंकर सिंह के परिजनों को सूचना दी और दिघवारा सीएचसी में प्रथमोपचार के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया, जहाँ इलाज के दौरान गत् शुक्रवार को सैनिक की मृत्यु हो गई। बहरहाल, स्वर्गीय सैनिक न तो ड्यूटी पर जा सका और न बहन को लालाजोड़े में विदाई कर सका, अधूरी इच्छा लिए दुनिया से कूच कर गया ।




Recent Comments