बलिया मोड़ के पास शराब लदे जप्त ट्रक से 587 कार्टून अंग्रेजी शराब हुआ अनलोड

मांझी(सारण) : बलिया मोड़ से शराब के साथ जप्त ट्रक को शुक्रवार के दिन अनलोड कर उसकी गिनती की गई। ट्रक से 587 पेटी यानि 5043 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। बता दें कि गुरुवार की अहले सुबह स्थानीय थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग के दौरान बड़े पैमाने पर शराब लदा एक ट्रक जप्त की थी। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था। बरामद शराब हरियाणा से तेल के डब्बे के बीच छुपा कर लाई जा रही थी। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसे जप्त कर लिया था।




Recent Comments