सरपंच का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
✍परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी के छितौली गांव निवासी नयागांव पंचायत के सरपंच राजद नेता हृदयानंद यादव का पार्थिव शरीर शनिवार की देर शाम घर पहुंचा।शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। इसके बाद सरयू नदी तट पर उनका दाह संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर राजद नेता मुन्ना शाही, मुखिया आनंद सिंह, भाजपा नेता गौतम यादव, बखरी के सरपंच शंकर सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।