दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन ।। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर विशेष छापामारी अभियान के तहत बुधवार की अहले सुबह दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के नौराही गांव से भारी मात्रा मे देशी विदेशी शराब को बरामद किया है । साथ ही चार बाईक और छह सिलेन्डर को जप्त किया है । पुलिस के इस विशेष छापामारी अभियान से शराब कारोबारीयो मे हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली की दक्षिण तेल्हुआ पंचायत नौराही गांव के गोवर्धन यादव व संजय यादव पुर्व से शराब का कारोबार करते आ रहे है । उनके यहा भारी मात्रा मे शराब उपलब्ध है । पुलिस सुचना के सत्यापन मे बताये गये स्थान पर पहुंची तो पुलिस को देख तीन चार लोग भागने लगे । पुलिस के जवानो ने पिछा किया । लेकिन गन्ने के खेत का फायदा उठाकर सभी भागने मे सफल रहे । उक्त स्थल की तलाशी ली गयी । जहा बोरी और कार्टून मे रखे रॉयल्स स्टाॅग के 259 बोतल विदेशी शराब को बरामद किया गया । वही अगल-बगल से 25 लीटर देशी चुलाई शराब को भी जप्त किया गया । साथ ही चार बाईक और छह सिलेन्डर बरामद किये गए है । पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले मे गोवर्धन यादव, संजय यादव समेत दर्जन भर लोगो पर कांड अंकित कर आरोपियो की गिरफ़्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान तेज कर दिया है । इधर खड्डा पंचायत के कुजलही से भी पुलिस ने एक बाईक को जप्त किया है ।।





Recent Comments