सारण :रुपये निकासी कर बैंक से बाहर निकली महिला से उच्चको ने उड़ाये आठ हजार रुपये 
अमनौर /सारण 
 
अमनौर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर बैंक से बाहर निकलते ही एक महिला से उच्चको ने आठ हजार रूपये उड़ाये. पीड़ित महिला तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बलिराम राम की पत्नी मोती देवी बतायी गयी है. पीड़िता मोती देवी ने बताया कि घर व खेती के लिए  उक्त एसबीआई शाखा से दस हजार रूपये   निकालकर जैसे ही बैंक से बाहर निकल रही थी कि तभी  दो युवक मेरे पास पहुंचे और एक ने कहा कि मुझे पांच सौ के नोट की जरूरत है. हमें पांच सौ वाला नोट दे दीजिये और सौ का नोट हमसे ले लीजिये. और मैं उसके झांसे में आ गयी.  और मैं सभी नोट  उसे थमा दिया. जहां उच्चको ने उसे मात्र दो हजार के सौ के नोट देकर फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल था. महिला ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दिया. महिला के निशानदेही पर उच्चके की काफी  खोजबीन की गयी लेकिन  उसका कोई अता -पता नहीं चल पाया. इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की.  थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि  पीड़िता द्वारा किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. लोगों को कितनी बार समझाया जाता है कि किसी अंजान लोगों के झांसा में नहीं आए बावजूद लोग इसके शिकार हो जा रहे हैं. हालांकि मामले जांच की जा रही है. मालूम हो इसके पूर्व  भी इस तरह की कितनी घटना घट चुकी है.